नई दिल्ली
नई दिल्ली भारत की राजधानी है जो अन्य राज्यों की तुलना में बहुत ज्यादा विकसित है तथा दिल्ली की जो सबसे अच्छी बात है वह यह है कि दिल्ली में सबसे अधिक हरियाली है और यहां की सडकें भी बहुत ही सुंदर है। इसके अलावा नई दिल्ली में रोजगार के बहुत सारे अवसर हैं। आज जहां एक ओर देश के विभिन्न हिस्सों में रोजगार की व्यवस्था बहुत ही कम है तो आज हर कोई रोजगार की प्राप्ति के लिए दिल्ली आता है। साथ ही नई दिल्ली में किसी भी प्रकार की पढाई करने के लिए कई तरह के साधन उपलब्ध हैं।
Sunday, November 16, 2008
मेरी पसंद
मेरी पसंद
मुझे कंप्यूटर पर गेम खेलना सबसे ज्यादा अच्छा लगता है और जब दोस्तों के साथ रहता हूं तब कैरम भी खेल लेता हूं।
मुझे किताब पढना अच्छा नहीं लगता है लेकिन पढना पडता है।

दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो भारत में दिल्ली एवं कलकत्ता जैसे शहर में ही देखा जा सकता है यह दिल्लीवासियों के लिए बहुत ही सुविधाजनक है। मेट्रो रेल को बनाने में जापान की तकनीकी प्रयोग की गई है। आज मेट्रो ने जहां एक ओर आम आदमी को इधर से उधर सफर करने में आनन्द दिलाया है, वही दूसरी ओर आज हर आदमी अपने गंतव्य तक जल्दी से जल्दी पहुंचना चाहता है। और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिये सबसे तेज माध्यम तो है ही।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का वातावरण

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का वातावरण बहुत ही अच्छा है। यहां चारों तरफ जंगल की तरह है, हालांकि अब यहां पर आजकल भवनों का निर्माण हो रहा है। फिर भी यहां का वातावरण बहुत ही अच्छा है। चारों तरफ हरियाली ही हरियाली है, विभिन्न प्रकार के पशु एवं पक्षी यहां के जंगलों एवं पार्कों में घूमते रहते हैं, जिनको देखकर हम अपने आपको बहुत आनन्दित महसूस करते हैं।

ढाबा
ढाबा
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अनेक ढाबे हैं, जहां पर देर रात तक भोजन प्राप्त किया जा सकता है, इन ढाबाओं में गंगा ढाबा, नीलगीरी ढाबा, मुगल दरबार एवं कैंटीन सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैं। छात्र देर रात तक पढाई करने के उपरांत जब थक जाते हैं तो अपने सुविधानुसार नज़दीकी ढाबा पर जाकर चाय एवं नाश्ता वगैरह करके अपनी थकान दूर करते हैं। इन ढाबाओं पर सिर्फ जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के ही नहीं वरन आसपास रहने वाले बाहरी छात्र भी आते हैं जिनके लिए ये एक प्रकार से वरदान सिद्ध हो रहा है क्योंकि अगर यह न होता तो न केवल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों वरन बाहरी छात्रों को भी बहुत सारी तकलीफ़ों का सामना करना पडता ।

छात्रावास
छात्रावास
मैं नर्मदा छात्रावास में रहता हूं जो जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के टेफ़्ला कैन्टीन के सामने स्थित है। इस छात्रावास में रहने वाले छात्र ज्यादातर भाषा एवं कम्प्यूटर के हैं। नर्मदा एक छोटा सा छात्रावास है जहां पर २५० के लगभग छात्र रहते हैं। जो घुलमिलकर रहते हैं।

मेरी इच्छा
मेरी इच्छा
मैं बचपन से ही शिक्षक बनने का इच्छुक रहा हूं। और मेरी इच्छा रही है कि विदेश में शिक्षक बनूं। और इसी लिए मैं जापानी भाषा से स्नातक कर रहा हूं और स्नातकोत्तर भी करना चाहता हूं। ऐसा करने के बाद मैं भारत देश की मुख्य पुस्तकों को जापानी भाषा में अनुवाद करना चाहता हूं। और जापान की मुख्य पुस्तकों को हिन्दी भाषा में अनुवाद करना चाहता हूं ताकि दोनों देशों के संस्क्रति और विचारों का आदान प्रदान हो। दोनों देशों के लोग एक दूसरे के प्रति अवगत हों।

Subscribe to:
Posts (Atom)