Sunday, November 16, 2008

जे एन यू,
जे एन यू, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय भारत के प्रसिद्ध विश्वविद्यालयों में से एक है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय का नाम हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया है। इसकी स्थापना का श्रेय हमारे देश की प्रथम महिला प्रधान मंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी को जाता है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय मुख्य रूप से रिसर्च विश्वविद्यालय के रूप में जाना जाता है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है। इस विश्वद्यालय में अध्ययन करने के लि‌ए न केवल हमारे देश के बल्कि विश्वभर के लोग अध्ययन करने के लि‌ए आते हैं। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अध्ययन करने के उपरांत किसी भी छात्र को किसी भी प्रकार की नौकरी करने या ढूंढने में को‌ई भी दिक्कत नहीं होती। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बी ए, एम ए, एमफिल और पी एच डी की किसी भी क्षेत्र की पढा‌ई होती है। यही वजह है कि न सिर्फ हिन्दुस्तान बल्कि विश्व भर से छात्र यहां अध्ययन करने के लि‌ए आते हैं।

No comments: